बच्चों को मरास्मस से बचाने के लिए क्या करना चाहिए?HealthPlanet

Posted on Fri 16th Dec 2022 : 15:48

मरास्मस की रोकथाम – Marasmus Prevention in Hindi

मरास्मस पोषण की कमी से होने वाला रोग है, अतः इसके बचाव संबंधी उपाय के तहत स्वस्थ और संतुलित आहार प्राप्त करना आवाश्यक होता है। मरास्मस की रोकथाम के लिए प्रत्येक व्यक्ति विभिन्न तरीकों को अपनाकर, इसके जोखिमों को कम करने में सहायता प्राप्त कर सकता है। मरास्मस के बचाव संबंधी उपाय में निम्न को शामिल किया जा सकता है, जैसे:

मरीज को उबला हुआ स्वच्छ पानी पीना चाहिए।
हाइड्रेटेड रहने के लिए अधिक मात्रा में पानी का सेवन करना चाहिए।
खाद्य पदार्थों को अच्छी तरह पकाकर खाना चाहिए।
स्वस्थ और संतुलित आहार का सेवन करना चाहिए।
माता-पिता या अभिभावक को पोषण संबंधी महत्व को समझना आवश्यक है, तथा खाद्य पदार्थों को ठीक से तैयार करने के बारे में जानना आवश्यक होता है।
कैलोरी, प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट और अन्य पोषक तत्व का अधिक मात्रा में सेवन करना चाहिए।
गर्भावस्था के दौरान और बच्चे के जन्म के दौरान कुपोषण को रोकने के लिए आवश्यक पोषण प्रदान करना चाहिए।
बच्चों को पोषण संबंधी कठिनाइयों से बचाने और प्रतिरक्षा में सुधार करने के लिए प्रत्येक माँ को बच्चे के जन्म के बाद 5 से 6 महीने तक स्तनपान कराना चाहिए।
बच्चों को निश्चित समय पर आवश्यक टीकाकरण कराया जाना चाहिए।
प्रोटीन से भरपूर खाद्य पदार्थ, जैसे: स्किम्ड दूध (skimmed milk), अंडे, मछली, नट्स इत्यादि का अधिक मात्रा मे सेवन करना चाहिये, इत्यादि।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info